पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल यूनिवर्सिटी आंदोलन के लिए जनसंपर्क किया

खेल यूनिवर्सिटी आंदोलन के लिए जनसंपर्क किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | दोरासरमें चिह्नित जमीन पर खेल यूनिवर्सिटी का काम शुरू कराने एडमिशन शुरू कराने की मांग को लेकर आंदोलन में समर्थन के लिए गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा है। आंदोलन के तहत 29 सितंबर को कलेक्ट्री पर धरना लगाया जाएगा।

संघर्ष समिति के संयोजक कैप्टन गुरुदयाल सिंह ने बताया कि आंदोलन को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर बड़ी सभा होगी। एनएसयूआई, एसएफआई समेत छात्र संगठन, रोडवेज वर्कर्स यूनियन, टैक्सी यूनियन, सफाई कर्मचारी यूनियन, आशा सहयोगिनी यूनियन, पटवार संघ, गौरव सेनानी शिक्षक संघ, ट्रक यूनियन, व्यापार संघ बार एसोसिएशन ने समर्थन जताया है। दोरासर, नृसिंहपुरा, नवलगढ़, खतेहपुरा, इंडाली, भड़ौंदा, बड़ागांव, हांसलसर, मालसर, पातुसरी, इस्लामपुर आदि गांवों के लोग धरने में शामिल होंगे। राजेंद्र फौजी, जगदीश प्रसाद, केशरदेव, विद्याधर सिंह, सरदाराराम महला, सीताराम रामावतार, राजकुमार स्वामी, विकास महला, संदीप शर्मा, नरेश ढेवा, विकास जाखड़, रोनित मांजू आदि जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।