पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेखावाटी यूनिवर्सिटी से कलेक्ट्रेट तक की दूरी 20 किलोमीटर!

शेखावाटी यूनिवर्सिटी से कलेक्ट्रेट तक की दूरी 20 किलोमीटर!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^लॉगबुक में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है। जो जगह बताई गई है, यह तो हो नहीं सकता कि वाहन वहां तक सीधा गया है। कुलपति की गाड़ी रास्ते में कहीं पर दूसरे सरकारी कार्यालय के लिए भी रूक सकती है। लॉगबुक में एक-एक जगह दर्ज नहीं हो सकती। लॉगबुक भरने में सभी नियमों की पालना की गई है। -डा.विमलेश चौधरी, कुलपति

नगर संवाददाता.सीकर

पं.दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में कुलपति की व्हीकल लॉग बुक में दूरी बढ़ाने का खेल चल रहा है। आरटीआई में मांगी गई जानकारी में खुलासा हुआ है कि लॉग बुक में ज्यादा दूरी दिखाकर कुलपति के वाहन का हर महीने हजारों रुपयों का बिल उठ रहा है। हालांकि कुलपति ने लॉगबुक को सही ठहराते हुए किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।

लॉगबुक की पड़ताल में सामने आया है कि 28 जनवरी 2014 की यात्रा में कुलपति डाॅ. विमलेश चौधरी के वाहन की लॉगबुक में नवलगढ़ रोड स्थित अपने निवास से कलेक्ट्रेट तक की दूरी 30 किमी बताई गई है। जबकि यह मुश्किल से दो से तीन किमी का रास्ता है। इसी तरह 13 जनवरी 2014 को यूनिवर्सिटी भवन से कलेक्ट्रेट तक की दूरी 20 किमी दर्ज की गई है। जबकि कलेक्ट्रेट तक का रास्ता सिर्फ एक किमी का है। आरटीआई में मिली जानकारी में सामने आया है कि कुलपति की गाड़ी शहर में 150 किमी तक दौड़ जाती है। 19-11-2013 को दर्ज रिकॉर्ड में बताया गया है कि इस दिन शहर में गाड़ी 150 किमी तक दौड़ी। जबकि 25-11-13 को गाड़ी ने सीकर शहर में ही 250 किमी तक का सफर तय कर लिया। अब सवाल यह है कि इतनी दूरी गाड़ी किस काम के लिए चलाई गई? तीन दिसंबर 2013 को यूनिवर्सिटी भवन से सर्किट हाउस तक गाड़ी 40 किमी तक चलना बताया है। हैरान करने वाला तथ्य भी है कि 16-12-13 को सीकर से कटराथल तक की दूरी 60 किमी तक दिखाई गई है।

इसतरह हो रहा है भुगतान

महीनेखर्च

सितंबर2013 6276

अक्टूबर 2013 16728

नवंबर 2013 3030

दिसंबर 2013 10572

जनवरी 2014 29489

फरवरी 2014 11206

मार्च 2014 15961

अप्रैल 2014 16102

मई 2014 26910

कुलपतिके परिवहन का खर्च

दैनिक भास्कर के पास है लाॅग बुक से जुड़े दस्तावेज।