होटल नवलगढ़ प्लाजा का उद्घाटन
नवलगढ़. होटलनवलगढ़ प्लाजा का उद्घाटन करते अतिथि। नवलगढ़. रोडवेज बस डिपो के पास नवनिर्मित होटल नवलगढ़ प्लाजा का उद्घाटन जसनाथ महाराज डूंडलोद ने किया। होटल के संचालक जगदीश पूनिया सुरेश पुनिया ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर बीरबल गोदारा, कैलाश चोटिया, हरफूल पूनिया, रामनिवास गोदारा, फूलचंद भास्कर, देवीदत्त मुरारका, कैलाश जांगिड़, सवाई डूमरा, अन्नू महर्षि, ललित कैरू, रविंद्र शर्मा, निर्मल झुंझुनूंवाला, पार्षद पवन शर्मा, दिनेश वर्मा, मोइनूद्दीन खान सहित कई लोग मौजूद थे। इस होटल में रूफ टॉप रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पूल, आयुर्वेद मसाज, कान्फ्रेंस हॉल, स्टीम स्पा, हेल्थ क्लब, लक्जरी रूम, फैमिली रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन आदि की सुविधाएं हैं।