कवि सम्मेलन 16 को
झुंझुनूं. राजस्थानके पहले विधानसभा अध्यक्ष पंडित नरोत्तमलाल जोशी की सौंवी जयंती 16 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस मौके पर गाडिया टाउन हाल में शाम साढ़े सात बजे कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को डॉ. दयाशंकर बावलिया की अध्यक्षता में मंच पदाधिकारियों की बैठक हुई। झुंझुनूं नागरिक मंच के उमाशंकर महमिया ने बताया कि कार्यक्रम में नवलगढ़ के हरीश हिंदुस्तानी, शुजालपुर (एमपी) के गोविंद राठी दिल्ली के चिराग जैन हास्य रस की कविताओं से श्रोताओं को हंसाने का काम करेंगे तो इंदौर के मुकेश मौलवा वीर रस की कविता की प्रस्तुति देंगे। वहीं जयपुर के प्रवीण मस्त डॉ. प्रीति विश्वास श्रृंगार रस की कविता पेश करेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष गीलूराम मोदी, राजकुमार मोरवाल, महेश जीनगर, मनीष अग्रवाल, पार्षद राकेश सहल आदि शामिल हुए।