झुंझुनूं. खेतड़ी | माधोगढ़ के बालभारती स्कूल की कक्षा छह की छात्रा प्रीति का खो-खो के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। संस्था निदेशक अजय पंवार ने बताया कि 58 वीं राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में छात्रा का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। संस्था के सातवीं कक्षा के छात्र दीपक गुर्जर का राज्य स्तर पर चयन हुआ।
खिरोड़.नवलगढ़में हुई 14 वर्षीय जिलास्तरीय फुटवाल प्रतियोगिता में विजेता रहे बसावा के प्रिंस एजुकेशन सेंटर के तीन विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय टीम में हुआ है। प्रिंसीपल मंजू दूत ने बताया कि 8वीं के बलजीत रणवा, अजय सांखला 7 वीं के सुरेंद्र कुमावत का चयन हुआ है। ये 19 से 23 सितंबर तक चूरू जिले के राजगढ़ में 14 वर्षीय राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में खेलेंगे।