झुंझुनूं. खिरोड़ | दहेज हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। नवलगढ़ डीएसपी पूनमचंद विश्नोई के मुताबिक ललिता की हत्या के आरोप में पति गढ़वालों की ढाणी (दक्षिण) तन खिरोड़ निवासी प्यारेलाल को गिरफ्तार किया है।
ललिता के ताऊ बसावा निवासी झाबरमल ने सात सितंबर को नवलगढ़ थाने में प्यारेलाल समेत ननद पिंकी, सास सरबती ससुर रामस्वरूप के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। उल्लेखनीय है कि ललिता प्यारेलाल की शादी 9 जुलाई 2014 को हुई थी।