पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 105 लोग मर चुके, इस्तीफा दें राठौड़ : डॉ. शर्मा मौतों पर राजनीति औछी मानसिकता : राठौड़

105 लोग मर चुके, इस्तीफा दें राठौड़ : डॉ. शर्मा मौतों पर राजनीति औछी मानसिकता : राठौड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनके समय में 163 लोग मारे गए थे

चिकित्सामंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ ने दोपहर करीब दो बजे सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मौत के आंकड़ों पर राजनीति करना औछी मानसिकता है। प्रदेश में लंबे समय तक ठंड पड़ने से स्वाइन फ्लू फैला है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक निशुल्क जांच की सुविधा है। उन्होंने डॉ. राजकुमार शर्मा पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल 2012-13 में स्वाइन फ्लू से 163 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह से मौतों पर राजनीति करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि बी. लाल एवं रेनबेक्सी जैसी लैब से भी स्वाइन फ्लू की जांच करवाई जा रही है।

झुंझुनूं . प्रदेश के चिकित्सा मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ बुधवार को झुंझुनूं में थे। पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा भी जिला प्रमुख के पदभार ग्रहण समारोह में झुंझुनूं आए थे। दोनों नेताओं ने पत्रकारों से बात की। इसमें स्वाइन फ्लू बीमारी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. शर्मा ने सरकार की रोकथाम में सरकार को विफल बताते हुए मौजूदा चिकित्सा मंत्री राठौड़ से इस्तीफा मांगा। दूसरी तरफ राठौड़ ने डॉ. शर्मा पर पलटवार किया। वे बोले- “मौतों पर राजनीति करना औछी मानसिकता है।’