पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की सुमन ने पहले पूजा कराई, फिर पद संभाला

कांग्रेस की सुमन ने पहले पूजा कराई, फिर पद संभाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रमुख सुमन रायला ने बुधवार को पदभार संभाला। समारोह में आए कांग्रेस नेताओं ने अपने भाषणों में कार्यकर्ताओं से दिल्ली में “आप’ की जीत और भाजपा के धराशायी होने से सबक लेकर एकजुट रहने का आह्वान किया।

सुमन सुबह 11.15 बजे जिला परिषद पहुंची। कक्ष में पूजा करवाई गई। कुर्सी के भी रौली पूजन करके उन्होंने पद ग्रहण किया। उन्होंने बगैर भेदभाव विकास कार्य कराने का वादा किया। वे बोलीं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, ग्रामीण उत्थान की हर योजना का फायदा पात्र को मिलेगा। झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र ओला ने कहा कि जनता ने भाजपा को आइना दिखाया है। शीशराम ओला की गैर मौजूदगी में इस बार लोग भ्रम फैला रहे थे कि कांग्रेस का प्रमुख नहीं बनेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता एवं जनता ने भाजपा के मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया। नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि सरकार के दबाव में प्रशासन हमें हराना चाहता था लेकिन जनता ने कांग्रेस का जिला प्रमुख बनाकर करारा जवाब दिया है। जनता भी कांग्रेस के लिए एकजुट है। हमें एकजुट होने की आवश्यकता है।

पद संभालने से पहले जिला प्रमुख सुमन ने कुर्सी का पूजन करवाया।

झुंझुनूं . पदभारग्रहण समारोह में जिला परिषद परिसर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए।