पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रोले में घुसी कार, एक की मौत

ट्रोले में घुसी कार, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेटहाइवे पर कस्बे से करीब चार किलोमीटर दूर झुंझुनूं मार्ग पर मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रोले में जा घुसी। हादसे में एक जने की मौत हो गई जबकि पांच घायलों को सीकर रैफर कर दिया गया।

एंबुलेंस 108 के संजय कुमार मनोज ने बताया कि जीतेन बास (हरियाणा) के धर्मवीर राजपूत, दिनेश, रमेश, नवीन, पवन दीक्षा कार से खाटू धाम जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रोले में पीछे जा घुसी। इससे धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नवलगढ़ से सीकर रैफर कर दिया। गौरतलब है कि सोमवार रात उक्त ट्रोला पलट गया था। इसे क्रेन की सहायता से वहीं सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। सुखदेवसिंह का बास (हरियाणा) के नरेंद्र सिंह राजपूत ने ट्रक चालक के खिलाफ ट्रक को लापरवाही से सड़क पर खड़ा करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।