सिर पर मटका लेकर दौड़ीं महिलाएं
मोरारका फाउंडेशन की ओर से सूर्यमंडल में शेखावाटी उत्सव के समापन पर टैगोर स्मृति भवन में हास्य कवि सम्मेलन हुआ। आगरा से आई सुमन सोलंकी ने सरस्वती वंदना की। राजस्थानी कवि गजेंद्र चारण ने इण धरती सो फाग निरालो से माहौल को फाल्गुनी रंग में रंग दिया। अनिल अनमोल ने राजस्थानी भाषा में प|ी वंदना सुनाई तो ठहाके लगे। कवियों ने हास्य व्यंगय से सराबोर कविताएं सुनाई।
ब्यावर के वीर रस कवि श्याम अंगारा ने राजनेताओं पर कविताओं के जरिए चुटकी ली। हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने कविता में इंग्लिश राजस्थानी भाषा का तड़का लगाकर गुदगुदाया। ओम पारीक ने मां पर कविता सुनाई। फाउंडेशन के प्रशासनिक अधिकारी संजय वशिष्ठ ने कवियों का सम्मान किया।
नाबार्ड मोरारका फाउंडेशन ने सूर्यमंडल मैदान पर किसान मेला लगाया। जिला विकास प्रबंधक आलोक नाथ पुष्पक ने नाबार्ड की योजनाओं की जानकारी दी। डिप्टी डायरेक्टर कृषि रामकरण सैनी ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
फाउंडेशन के सत्यवीर, वर्धमान बापना जेडी माथुर ने भी अपने विचार रखे। इस किसान मेले में मोहब्बतसरी, घोड़ीवारा, नाहरसिंघानी, अजीतपुरा, कसेरू, भोजनगर, कोलीड़ा, बड़ी झीगर आदि के किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर आगन्तुक महानुभावों का संजय वशिष्ठ विनोद देवी ने धन्यवाद दिया।
नवलगढ़. प्रतियोगिता के विजेता बच्चों काे मिले पुरस्कार।
नवलगढ़. मटका दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतियोगी।