पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपप्रधान का परिचय नाम: प्रभावतीदेवी पति: महावीरढाका शिक्षा: बीए राजनीतिपृष्ठभूमि : पतिमहावी

उपप्रधान का परिचय नाम: प्रभावतीदेवी पति: महावीरढाका शिक्षा: बीए राजनीतिपृष्ठभूमि : पतिमहावीर ढाका कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हैं।

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधान बनाने के बाद कांग्रेस ने रविवार को उपप्रधान का पद भी छीन लिया। उपप्रधान के चुनाव में भी भाजपा खेमे की ओर से क्रॉस वोटिंग हुई।

कांग्रेस ने प्रभावती देवी और भाजपा ने ओमप्रकाश बुगालिया को उतारा। नवनिर्वाचित प्रधान गजाधर ढाका ने पहला वोट डाला। फिर भाजपा खेमे के 15 सदस्य वोटिंग के लिए पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस खेमे के 11 सदस्य वोट डालने के लिए पहुंचे। प्रभावती को 15 भाजपा के ओमप्रकाश को 12 वोट मिले। इस तरह भाजपा खेमे से तीन वोटों की क्रॉसिंग हुई।

भाजपा नेता क्रॉस वोट करने वालों की पहचान में जुटे हुए हैं। एसडीएम सुनीता चौधरी ने नवनिर्वाचित उपप्रधान प्रभावती को शपथ दिलवाई। इस मौके पर तहसीलदार रामकिशोर मीणा, डीएसपी दिलीप सैनी थानाधिकारी गोपीराम बाजिया बीडीओ अर्चना मौर्य भी मौजूद थीं।

उपप्रधान भी कांग्रेस का , फिर हुई क्रॉस वोटिंग

नवलगढ़. उपप्रधानबनने के बाद खुशी का इजहार करते हुए।