एनसीसी परीक्षा आज
डूंडलोद | डूंडलोदपब्लिक स्कूल में एनसीसी सर्टिफिकेट परीक्षा 2015 का आयोजन मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। परीक्षा में 3 राज बटालियन सीकर के अधीन आने वाले सात विद्यालय भाग लेंगे। प्राचार्य एसबी बनर्जी ने बताया कि परीक्षा में डूंडलोद पब्लिक स्कूल के साथ गोयनका पब्लिक स्कूल लक्ष्मणगढ़, निमावत पब्लिक स्कूल फतेहपुर, राजकीय उमावि खुड़ी, डूंडलोद विद्यापीठ डूंडलोद, शेखावाटी पब्लिक स्कूल डूंडलोद जीबी पोद्दार उमावि नवलगढ़ शामिल होंगे।