पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई तकनीक से आएगा शिक्षा में नवाचार

नई तकनीक से आएगा शिक्षा में नवाचार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नबलगड़. पीरामल स्कूल ऑफ लीडरशिप की ओर से सोमवार को राजकीय उमा स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को टेबलेट दिए गए। कार्यक्रम के अतिथि झुंझनूं एडीपीसी सुभाष ढाका, सर्वशिक्षा अभियान के एसीसी प्रमोद सिंह, खेतड़ी बीईओ महावीरप्रसाद तोगड़िया ने खेतड़ी, उदयपुरवाटी, नवलगढ, झुंझुनूं अलसीसर ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों को टेबलेट दिए।
लीडरशिप के प्रोग्राम मैनेजर सागर शुक्ला, ऋषि अरोड़ा प्रियांसका ने बताया कि समय के साथ शिक्षा क्षेत्र में बदलाव जरूरी है। शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियों को नई तकनीकी से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे शिक्षा में नवाचार लाया जा सके।

प्रशिक्षण के बाद 67 प्रधानाध्यापकों को टेबलेट दिए गए। इंटरनेट के माध्यम से सरकारी स्कूलों में नवाचार लाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि खेतड़ी ब्लॉक के 53 उदयपुरवाटी, नवलगढ़, झुंझुनूं अलसीसर ब्लॉक के 4-4 प्रधानाध्यापकों को टेबलेट दिए गए हैं। लीडरशिप चूरू के प्रोग्राम मैनेजर इशानन शर्मा, डीपीए मैनेजर अवधेश मिश्रा, एडमिन चीफ विक्रमजीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे।