बसपा संभाग प्रभारी कल से दौरे पर
झुंझुनूं | बहुजनसमाज पार्टी के संभाग प्रभारी काशीराम मेघवाल शनिवार से विधानसभावार दौरा कर संगठन का पुनर्गठन करेंगे। जिला ध्यक्ष बंशीधर भीमसरिया ने बताया कि 20 सितंबर को सुबह 11 बजे नवलगढ़, दोपहर दो बजे मंडावा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
पालिकाचुनाव पर चर्चा : बसपाकार्यकर्ताओं की बैठक अंबेडकर पार्क में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी धर्मपाल बंशीवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पालिका चुनाव पर चर्चा की गई। पुरुषोत्तम मेघवाल की हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस अवसर पर सुनील गोरा, दीपेंद्र आबूसरिया, कैलाश मेघवाल,हेमराज, दीपेश, गुलझारीलाल, संदीप समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।