पत्नी काे लेने ससुराल गए युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
वाहिदपुरा में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। एसएचओ दुर्गाप्रसाद शर्मा के मुताबिक वाहिदपुरा निवासी रामकरण ने सूचना दी कि उसके मकान के सामने एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कैरू (नवलगढ़) हाल मुकुंदगढ़ मंडी निवासी कुलदीप (32) बेहोश पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया। बीडीके में उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
कियाथा प्रेम विवाह : कुलदीपने तीन साल पूर्व वाहिदपुरा की कविता से प्रेम विवाह किया था।
पहलीबार पीहर आई थी कविता : विवाहके बाद कविता पहली बार पति के साथ मायके गई थी।
हत्याका मामला दर्ज : एसएचओदुर्गाप्रसाद शर्मा के मुताबिक कुलदीप के पिता कैरू निवासी रणवीर ने पुत्र की हत्या का मामला थाने में दर्ज कराया है। दादा ससुर औंकार, ससुर रामकरण, सास शारदा और साले की बहु सुनीता जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी।