हॉकी में भिवानी विजेता, बिट्स उप विजेता
बिट्सके 29वें बिट्स ओपन स्पोर्ट्स मीट (बोसम-14) में सोमवार को हुई विभिन्न स्पर्धाओ में जयपुर, भिवानी, दिल्ली,पिलानी, ग्वालियर, चंडीगढ़, हैदराबाद, अलिगढ़, मुंबई, दुबई की टीमें अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में पहुंची। कंट्रोलर शुभम गुप्ता आरुषि गर्ग ने बताया कि हॉकी के फाइनल में कड़े संघर्ष से टीआईटी भिवानी ने बिट्स पिलानी को अतिरक्त समय में एक गोल कर 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बास्केटबॉल में जेएनयू जयपुर ने एनआईएसटी दिल्ली को 40-35 से एलएनआईपीई ग्वालियर ने हिंदू कॉलेज दिल्ली को 68-65 से, जामिया ने आईआईटी दिल्ली को 51-26 से, बिट्स पिलानी ने यूआईईटी चंडीगढ़ को 41-18 से, गर्ल्स में मानव रचना दिल्ली ने आईआईटी दिल्ली को 23-14 से, वैंकी दिल्ली ने जेएनसी को 36-25 से हराया।
अन्यमुकाबले : ताईक्वांडोमें बिट्स का बोलबाला रहा। 54 58 किलों में बिट्स के पुलकित दुबे प्रथम, रूपेश द्वितीय, प्रतीक प्रथम, प्रेम दाधीच द्वितीय, 63 किलों मे टीसीईटी मुंबई प्रशांत प्रथम, बिट्स का राजा द्वितीय, विवेक दिल्ली तृतीय, 74 किलों में बिट्स के अमित जासीद विजेता-उप विजेता रहे। गर्ल्स 46 किलो में पीरामल बगड़ की सुशीला प्रथम, बिट्स की निकिता द्वितीय, 49, 53,57 67 किलो में बिट्स की एश्वर्या, सौम्या, गरिमा गुप्ता मनीषा प्रथम, द्विव्या, मानसी, आरजू शर्मा हर्षिका द्वितीय,62 किलो में मुरारका नवलगढ़ की पूनम प्रथम, राजस्थान पीजी कॉलेज झुंझुनूं की ममता द्वितीय रही। तैराकी की 50 मी बटरफ्लाई में एसआरसीसी दिल्ली का हिमांशु प्रथम, बिट्स पिलानी रेवंथ द्वितीय, आईआर्रटी जोधपुर कुशाग्र तृतीय, गर्ल्स में जयपुर की दीप्ति प्रथम, बिट्स पिलानी की शेहा द्वितीय प्रिनिथा तृतीय, 100 मी. बॉयेज में बिट्स हैदराबाद का एश्वर्य प्रथम, बिट्स पिलानी का हर्ष द्वितीय बीकेबीआईईटी पिलानी का स्पर्श तृतीय, 200 मी. थ्री स्टाइल में एसआरसीसी दिल्ली का प्रशांत प्रथम, बिट्स पिलानी का हर्ष द्वितीय शुभम तृतीय, 200 मी. गर्ल्स में बिट्स पिलानी की स्नेहा प्रथम सरवती तृतीय, आईआईटी जोधपुर की वर्षाली द्वितिय रही। तस्तरी फैंक में एसवीसी का प्रभाष प्रथम, आईआईटी दिल्ली का राजेश द्वितीय बिट्स पिलानी का तुषार तृतीय रहा। गर्ल्स में एमयूएसटी की पारूल प्रथम, नंदनी द्वितीय दीपाजंलि तृतीय रही।
दौड़में केडीयू का नीक अव्वल
200मी दौड़ में केडीयू का नीक प