पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुंझुनूं जिले में 13 नई ग्राम पंचायतों का गठन

झुंझुनूं जिले में 13 नई ग्राम पंचायतों का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगलेमाह होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जिले में 13 ग्राम पंचायतों को पहली बार मुखिया मिलेंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने जिले में 13 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया है। नई पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया हाईकोर्ट के आदेश आने के बाद तय की जाएगी।

हाईकोर्टने सुरक्षित रखा फैसला

नवलगढ़पंचायत समिति में सबसे ज्यादा पांच नई ग्राम पंचायत बनी है। जिससे कुछ गांवों में खुशियां मनाई गई तो कुछ गांवों में इसका विरोध हुआ। बड़वासी के महावीर ढाका ने बताया मीलों के बास को बड़वासी से हटाकर कैरू में जोड़ा गया था। जिसका ग्रामीणों ने विरोध कर पंचायत को यथावत रखने की मांग की। जिसे प्रशासन ने नामंजूर कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में अपील की थी। जिसका फैसला आठ दिसंबर को आना था। लेकिन कोर्ट ने डबल बैंच के लिए फैसले को सुरक्षित रखा है।

^\\\"ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में अपील कर रखी है। जिसका फैसला आठ तारीख को आना था। लेकिन फैसला क्या रहा इसकी जानकारी नहीं है।\\\' -सुनीता, एसडीएमनवलगढ़

^नईपंचायतों में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद ही चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।\\\' -सुरेंद्र माहेश्वरी, एडीएम

इन पंचायतों में पहली बार बनेंगे सरपंच

ढेवाकी ढाणी, पुजारियों की ढाणी, देवीपुरा, बागोरिया की ढाणी, ढाका की ढाणी, ढाणा, डालमिया की ढाणी, बेसरडा, रामकुमारपुरा,संजय नगर, टोडी, गुढ़ाबावनी(ढाणी खेदड़ा) ढाणिया भौड़की (गढ़वालों का बास)।