पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोने की ईंटों के लालच में गेस्ट हाउस मालिक के अपहरण का प्रयास

सोने की ईंटों के लालच में गेस्ट हाउस मालिक के अपहरण का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़। तांत्रिक गिरोह ने शुक्रवार को यहां सोने की ईंटों के लालच में एक गेस्ट हाउस मालिक के अपहरण का प्रयास किया। गश्ती पुलिस के पहुंच जाने पर उनके इरादे धरे रह गए। पुलिस ने गिरोह के दो तांत्रिकों समेत छह जनों को गिरफ्तार कर पीतल की 25 ईंटें, बोलेरो गाड़ी तंत्र विद्या में काम आने वाला सामान बरामद किया है। कस्बा स्थित परसरामपुरिया गेस्ट हाउस का मालिक बनवारीलाल परसरामपुरिया परिवार सहित मुंबई में रहता है।
पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए वह तांत्रिकों के चक्कर में फंसकर नवलगढ़ आया था। बनवारीलाल की पुश्तैनी हवेली से करीब डेढ़ साल पहले पीतल की 65 ईंटें निकलीं थी। उन्हें वह मुंबई ले गया। बताते हैं कि इसके बाद से पारिवारिक परेशानियां आने लगीं। पत्नी अंधी हो गई और बेटा कहने से बाहर हो गया।
फुलेरा से बनाया नकली गुरु : तांत्रिक जमील की बातों में आकर बनवारीलाल पुश्तैनी खजाने के रूप में हवेली से निकली 65 में से 25 ईंटें लेकर नवलगढ़ गया। गुरुवार रात जमील भी सोलावता (फुलेरा) के जाटों का मोहल्ला निवासी अपने साथी सूरजमल के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गया। बनवारीलाल के पूछने पर जमील ने सूरजमल को अपना गुरु बताया जो भगवा कपड़ों में था।
बनवारीलाल के पास ईंटें देख तांत्रिक उसके साथी के मन में ईंटों में सोना होने का लालच गया। उन्होंने ईंटों सहित बनवारीलाल के अपहरण की योजना बना ली। इसके लिए पांच और लोगों ने शामिल किया। प्लान के मुताबिक रात को अनुष्ठान के दौरान ईंटों सहित बनवारीलाल को भी गाड़ी में डालकर ले जाने लगे।

कुछ बदमाश नकली पुलिस वाले बने : नकली ईंटों और नकली गुरु के साथ नकली पुलिस भी सामने आई है। गुरुवार रात 12 बजे तांत्रिक जमील और उसके साथी ने बनवारीलाल की शुद्धिकरण अनुष्ठान शुरू किया। योजना के मुताबिक तांत्रिक हवेली के चारों तरफ राई की कार लगाने लगे। उसी समय पांच युवक गेस्ट हाउस में आए। उन्होंने स्वयं को पुलिस बताते हुए पूछताछ शुरू कर दी। बाद में युवक 25 ईंटों सहित दोनों तांत्रिकों बनवारीलाल को गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। उसी समय गेस्ट हाउस का चौकीदार श्रीराम वहां गया। इन्होंने चौकीदार के साथ धक्का-मुक्की की। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी सामने गई। पुलिस को देख बनवारीलाल चिल्लाने लगा। एएसआई सुरेंद्र शर्मा ने वहीं छह जनों को गिरफ्तार कर लिया।

ईनाम दिया : सतर्क रहकर बदमाशों को पकड़वाने वाले नवलगढ़ पुलिस की गश्ती दल के सदस्यों को एसपी ने बतौर ईनाम पांच सौ एक रुपए प्रमाण-पत्र दिए।
तांत्रिकों का तंत्र : पारिवारिक परेशानियां बढ़ने का कारण पुश्तैनी खजाना बताकर झांसे में लिया, दो तांत्रिक समेत छह गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पीतल की 25 ईंटें

(सामान पीतल की ईंटों के साथ गिरफ्तार किए गए तांत्रिक गिरोह के सदस्य।)