सोने की ईंटों...
सोने की ईंटों...
बढ़तीपारिवारिक परेशानियों से निजात पाने के लिए वहीं मुंबई में बनवारीलाल ने तांत्रिक की शरण ली और अनुष्ठान कराया। लेकिन फायदा नहीं हुआ। किसी परिचित ने उसे बालाघाट (मध्यप्रदेश) के लामता निवासी तांत्रिक जमील अख्तर कुरैशी के बारे में बताया। जमील ने बनवारीलाल से कहा कि वह अपने पुश्तैनी खजाने का शुद्धिकरण कराए तो परेशानियां दूर हो सकती हैं।
एसपीने देखा मौका
एसपीसुरेंद्र गुप्ता भी सुबह परसरामपुरिया गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने गेस्ट के चप्पे-चप्पे की जानकारी ली। गेस्ट हाउस के पीछे ईंटें गाड़ने के लिए बनाया गड्ढ़ा तांत्रिकों का एकत्र किया गया सामान देखा। बनवारीलाल चौकीदार श्रीराम से पूछताछ की। डीएसपी दिलीप सैनी सीआई अरविंद चारण भी उनके साथ थे।
बनवारीलालकी हत्या की थी साजिश
पकड़ेगए आरोपियों ने गेस्ट हाउस मालिक का अपहरण कर हत्या की साजिश रची थी। एसपी के मुताबिक इनका प्लान था कि दो लोग तांत्रिक बनकर पूजा-पाठ कराएंगे। इसी दौरान एक तांत्रिक हवेली के चारों ओर राई की कार देने के बहाने बाहर आएगा और गाड़ी में बैठे लोगों को इशारा करेगा। वे लोग पुलिस बनकर अंदर जाएंगे और पूछताछ करते हुए ईंटें अपने कब्जे में लेंगे। इसके बाद दोनों तांत्रिकों और बनवारीलाल को भी गाड़ी में डालेंगे। बनवारीलाल की हत्या कर लाश किसी सुनसान जगह पर फेंकी जानी थी। इसी प्लान के अनुसार ही इन्होंने काम शुरू भी किया था लेकिन गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम होने के कारण पूजा-पाठ शुरू करने में देर हो गई और ये धर लिए गए।
बनवारीलालभी आजमाना चाहता था
पारिवारिकपरेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तांत्रिकों के चक्कर में फंसा बनवारीलाल भी पुश्तैनी खजाने को असली करवाना चाहता था। इसलिए उसने तांत्रिकों को आजमाने का प्लान बनाया। वह सारी ईंटें मुंबई से नवलगढ़ नहीं लाया। उसका प्लान था कि शुद्धिकरण के बाद 25 में से 12 ईंटें तांत्रिक को दे देगा। वाकई कोई फायदा होता है बाकी ईंटों का भी शुद्धिकरण करवा लेगा।
पुलिसने दबोचे छह आरोपी
पुलिसने सोने की ईंटों के चक्कर में गेस्ट हाउस मालिक बनवारीलाल के अपहरण के प्रयास को नाकाम कर छह जनों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार बालाघाट तहसील (मध्यप्रदेश) के लामता निवासी जमील कुरैशी, सोलावता (फुलेरा) के जाटों का मोहल्ला निवासी सूरजमल, सांभर के देसवाली निवासी गुलाब खां