पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्ररोग निदान शिविर आज

नेत्ररोग निदान शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीलाल सैनी मेमोरियल सेवा समिति मंगलवार को निशुल्क नेत्ररोग निदान शिविर लगाएगी। समिति सचिव पार्षद शिवलाल सैनी ने बताया कि सैनी की नौवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में मंगलवार सुबह नौ बजे से चिड़ावा कॉलेज रोड पर जामा मस्जिद के पास शिविर लगाया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी के सानिध्य में आयोजित होने वाले शिविर में नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. रोशन कौशिक रोगियों की जांच कर उनका उपचार करेंगे। पार्षद सैनी ने बताया कि शिविर में चिकित्सकीय परामर्श पर मरीजों को दवा एवं चश्मे मुफ्त वितरित किये जायेंगे। शिविर के लिए रोगियों का पंजिकरण सुबह सात बजे से होगा।

नवलगढ़.सेवाज्योतिने मोरारका अस्पताल में सोमवार को नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया। कई रोगी लाभान्वित हुए। शिविर में 42 रोगियों का मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयन हुआ। संजय शर्मा ने आभार जताया।