सांसद विधायक ने किया स्कूल का लोकार्पण
गुढ़ागौड़जी | पुनियांकी ढाणी तन सौंथली में रविवार को सांसद संतोष अहलावत उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया।
भूमि दानदाता महावीर प्रसाद पुनियां का साफा बांधकर सम्मानित किया। ग्रामीणों द्वारा सांसद अहलावत विधायक शुभकरण चौधरी का भी साफा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सांसद अहलावत ने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति सजग है। बच्चों का सर्वांगीण विकास जरूरी है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास के कार्य कर रही है। विधायक शुभकरण चौधरी ने ग्रामीणों की मांग पर स्कूल के चार दिवारी के लिए 17 लाख रुपए स्वीकृत करवाने की घोषणा की। इसके बाद सांसद अहलावत विधायक शुभकरण चौधरी ने महला की ढाणी तन टीटनवाड़ में गैस एजेंसी का उद्घाटन किया।
इस मौके पर बुगाला सरपंच मांगुराम, नवलगढ़ बीईओ श्रीराम फाडण, एबीईओ नाहरसिंह, छऊ सरपंच रघुवीर कासनियां, धमोरा सरपंच जगदीश जाखड़, दिनेश खीचड़, प्रधानाध्यापक देवकरण, तुलसीराम पुनियां, दारासिंह जाखड़, आशुराम पुनियां, विधाधर पुनियां, मघीदेवी, छोटीदेवी, संतोष, चंदगीराम पुनियां, शेरसिंह पुनियां आदि मौजूद थे।
गुढ़ागौड़जी. भामाशाहका सम्मान करते हुए सांसद अहलावत विधायक चौधरी।