जवाबदेही यात्रा आज बसावा में
खिरोड़ | संवैधानिकअधिकारियों को सुनिश्चित करने एवं सरकार तंत्र को जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही जवाबदेही यात्रा गुरुवार को बसावा पहुंचेगी। कार्यक्रम संयोजक कैलाश यादव ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा रॉय डॉ. निखिल डे के नेतृत्व में 70 सदस्यों की टीम क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित किसानों से जानकारी लेगी। यादव ने बताया कि इस टीम का रात्रि विश्राम बसावा गांव में रहेगा। इससे पूर्व यह टीम नवलगढ़ पहुंचेगी। झुंझुनूं में कलेक्टर से मिलेंगे एवं जनसुनवाई करेंगे।