पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवलगढ़ में एक ही नंबर की दो बाइक

नवलगढ़ में एक ही नंबर की दो बाइक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकही नंबर और एक ही सीरीज की दो मोटरसाइकिल हैं। ऐसा आप से कोई कहे तो आप इसे नकार देंगे। लेकिन आपको दोनों बाइक एक साथ खड़ी दिखाई दे तो आप जरूर सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे। आखिर ऐसा कैसे संभव है।

रामदेवजी के मंदिर के पास मंगलवार दोपहर ऐसी ही दो बाइक पास-पास खड़ी थी। इनके नंबर भी एक थे और सीरिज भी एक ही। दोनों बाइकों पर आरजे 18 एसई 1730 लिखे हुए थे। मंदिर में आने वाले लोग एक जैसे नंबरों वाली बाइकों की फोटो खींचने लगे। इनमें कौनसी बाइक पर सही नंबर है, यह जांच का विषय है। सूत्रों के अनुसार दोनों बाइक कस्बे के ही लोगों की बताई जा रही है।

^यह असंभव है। हो सकता है किसी ने जानबूझकर ऐसा कर रखा हो। ऐसा भी संभव है कि एक बाइक चोरी की हो और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी हो। ऐसी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए ताकि खुलासा हो सके -उम्मेद भास्कर, डीटीओ इंस्पेक्टर

रामदेवजी के मंदिर के पास खड़ी एक ही सीरिज नम्बरों की दो बाइक।

खबरें और भी हैं...