पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल सराहे गए

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल सराहे गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. सरस्वतीसीसै स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान छात्रों द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट्स को दर्शकों ने खासा सराहा। प्रदर्शन में शनिवार को छात्रों द्वारा तैयार प्रोजेक्ट रखे गए। छात्रों ने दर्शकों को अपने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से समझाया।

प्रदर्शनी में पावर प्लांट, पवन चक्की, सबस्टेशन सहित कई प्रोजेक्ट रखे गए। इससे पूर्व प्रदर्शनी का उद्‌घाटन निदेशक केपी सिंह ने किया। व्याख्याता नीतूसिंह राठौड़ ने मॉडल प्रदर्शनी में रखे प्रोजेक्ट के बारे में बताया। प्रदर्शनी में निकुंज शर्मा प्रथम एवं अनिशा अजय के ग्रुप को दूसरा स्थान दिया गया। विनोद सैनी तीसरे स्थान पर रहे। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को अन्य लोगों ने भी काफी सराह

नीमकाथाना. प्रदर्शनी में बनाए प्रोजेक्ट देखते शिक्षक।