सीकर। महाराजा अग्रसेन की जयंती के तहत शनिवार से जिलेभर में अग्रवाल समाज की ओर से विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम शुरू हो गए। कस्बे एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर महिला एवं बच्चों की प्रतियोगिताओं के साथ शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया प्रशिक्षण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महामंत्री अर्जन झा झुका ने बताया मुख्यालय पर 25 सितंबर को मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें प्रतिभा सम्मान एवं अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय पर शनिवार को श्री अग्रवाल समाज प्रन्यास सीकर, महिला मंडल नवयुवक मंडल की ओर से कई कार्यक्रम किए गए।
नवयुवक मंडल की ओर से अग्रवाल मातृ सदन सुभाष चौक में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। सुबह दस बजे शिविर की शुरुआत होगी। महिला मंडल की ओर से मकराना महल गढ़ परिसर में रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए।
शहर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सनो मोदी मंजू लोहिया ने बताया कि शनिवार को महिला मंडल ने सलाद सजाओ, साड़ी पैकिंग, लिफाफा बनाओ निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। चिरंजी पनवाड़ी की गली में लक्ष्मी मंगल पाठ किया गया। कार्यक्रम संयोजक नीता अग्रवाल सुशीला मित्तल रही। कार्यक्रम में अरुण अग्रवाल, गरिमा बंसल, कविता बिंदल, अंजू अग्रवाल, सरोज तोदी, मंजू खेतान, रचना इंद्रा अग्रवाल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
रविवार को को फैंसी ड्रेस, प्रश्नोतरी, म्यूजिकल चेयर, गेम्स, स्टाल सजाओ वन मिनट प्रतियोगिता होगी। 23 सितंबर को बद्री विहार में डांडिया गरबा प्रतियोगिता होगी। 24 सितंबर को सांवली चिकित्सालय अग्रवाल मातृ सदन में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। इसके बाद अन्नपूर्णा कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। 25 सितंबर को शाम चार बजे शहर के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन सुबह 10 बजे पूजा थाल रंगोली सजाओ प्रतियोगिता होगी।
श्रीमाधोपुर में अग्रवाल समाज समिति में छह दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ शनिवार को हुआ। समारोह के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष कनक गुप्ता एवं प्रतियोगिता संयोजक सुषमा पंसारी के अनुसार फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में रिन्शु अग्रवाल ने प्रथम, त्रिशा अग्रवाल ने द्वितीय तथा डिम्पल अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।