पथ संचलन पांच को
नीमकाथाना. राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ का पथ संचलन पांच अक्टूबर को निकाला जाएगा। कार्यक्रम प्रवक्ता नरेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि पथ संचलन को लेकर हुई बैठक में स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियां दी गई। पथ संचलन श्री श्याम मंदिर से शुरू होकर राजकीय एसएनकेपी पीजी कॉलेज पहुंचेगा। संचलन में नीमकाथाना शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से स्वयंसेवक भी शामिल होंगे। बैठक में कमलेश अग्रवाल, बसंत कुमार, नरेश कुमार, विष्णु चेतानी, ओमप्रकाश, निशांत शर्मा, सोहनलाल सोनी, सत्यनारायण, जगदीशप्रसाद सहित कई लोग शामिल हुए।