पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंडोस्कोपी तकनीक से निकाली खून की गांठ

एंडोस्कोपी तकनीक से निकाली खून की गांठ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| एंडोस्कोपीतकनीक से नाक में खून की गांठ को निकालकर मरीज को राहत दी गई है। डाॅक्टरों का दावा है कि यह शेखावाटी का पहला ऑपरेशन है, जो सफलता पूर्वक किया गया है। नीमकाथाना के 19 वर्षीय सोहनलाल को पांच महीनों से नाक से खून आने की शिकायत थी। जांच कराई तो पता चला कि नाक में खून की गांठ है, जो दिमाग तक जा रही है। यह एक खतरनाक खून का ट्यूमर होता है। इस ट्यूमर को एंडोस्कोपी तकनीक द्वारा डॉक्टर कैलाश पचार और एनेस्थीसिया डॉक्टर नफीस अहमद की टीम ने सफलता पूर्वक निकाला है। डॉ. प्रचार ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन दिल्ली या जयपुर जैसे बडे़ शहरों में होते हैं। खर्चा भी लाखों में आता है। मरुधर अस्पताल में किए गए ऑपरेशन के बाद अगले ही दिन मरीज को छुट्टी देकर घर भिजवाया जा चुका है।