- Hindi News
- आश्रम की बिजली आवेदन पत्रावली गुम संत लगा रहे हैं कनेक्शन के लिए चक्कर
आश्रम की बिजली आवेदन पत्रावली गुम संत लगा रहे हैं कनेक्शन के लिए चक्कर
कांवट. कस्बेकी बणी में स्थित भौमियाजी मंदिर आश्रम की बिजली कनेक्शन पत्रावली गुम होने के कारण आश्रम के संत निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। संत बनवारीदास ने बताया कि उन्होंने 10 सितंबर 2013 को निगम के एईएन कार्यालय में आश्रम में बिजली कनेक्शन के लिए पत्रावली जमा कराई थी जो वहां गुम हो गई। कांवट एईएन ने बताया कि आश्रम की पत्रावली नीमकाथाना में स्वीकृति के लिए भेजी हुई है। नीमकाथाना संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि ऑंफिस में आश्रम के नाम से कोई पत्रावली नहीं आई है। संत ने फिर कांवट एईएन से संपक किया तो उन्होंने नीमकाथाना भेजी गई पत्रावलियों के पत्र की फोटो प्रतिलिपि थमाकर अपना पला झाड़ लिया। संत प्रतिलिपि लेकर निगम कार्यालयों मे चक्कर लगा रहे हैं। इधर, एईएन हंसराज मीणा का कहना है आवेदन पत्रावली नीमकाथाना अधिशाषी अभियंता के पास भेजी हुई है। अधिशाषी अभियंता एसएल आर्य नीमकाथाना ने बताया कि कार्यालय में आश्रम संत के नाम से कोई पत्रावली स्वीकृति के लिए नहीं आई है।