पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलवायु पर राष्ट्रीय सेमिनार का समापन

जलवायु पर राष्ट्रीय सेमिनार का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयएसएनकेपी पीजी कॉलेज में मंगलवार को जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास पर चल रही राष्ट्रीय सेमिनार का समापन हुआ।

समापन में प्राचार्य प्रो. जेके सैनी ने शिक्षाविदों शोध छात्रों के शोध पत्र प्रस्तुत करने पर आभार जताया। दो दिन तक चली जलवायु परिवर्तन सतत विकास पर चर्चा में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई। नीमकाथाना इलाके में पेयजल, भूजल स्तर एवं खनन से पड़ने वाले प्रभावों पर भी सेमिनार में चर्चा हुई। प्रो. डॉ. बीसी जाट ने भी स्थानीय जलवायु भूजल स्तर गिरने के मामले पर जानकारी दी।

आयोजन सचिव सुनील कुमार ढाका ने शिक्षाविदों शोध छात्रों का सेमिनार में शामिल होने पर आभार जताया। दो दिन तक चले अलग-अलग सत्रों की गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ भूगोल विषय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

नीमकाथाना. जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय सेमिनार के समापन पर मंचस्थ अतिथि।