- Hindi News
- महिला की हत्या के मामले में सुराग जुटाने में लगी पुलिस
महिला की हत्या के मामले में सुराग जुटाने में लगी पुलिस
नीमकाथाना. मंडोलीमें एक महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए मंगलवार को थाने बुलाया और उनके बयान दर्ज किए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शक की सुई किसी परिचित पर अटकी हुई है। इसके लिए पुलिस ने मृतका के बेटे, बहू सहित अन्य परिजनों के भी बयान लिए है। उल्लेखनीय है कि मंडोली में रविवार रात एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी ने मृतका का शव घसीटकर घर के नजदीक एक नाले में पटक दिया था। मामले में सोमवार सुबह मृतका सुवा देवी प|ी मोहनलाल कुमावत के परिजनों सहित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन किया था। एसपी ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।