पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली िनगम के कैमरे से रील चोरी

बिजली िनगम के कैमरे से रील चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेरडिस्कॉम के ग्रामीण ऑफिस की टीम नाथा की नांगल की ढाणी डूंगरवास में बिजली चोरी का मामला पकड़ने गई तो उस दौरान कुछ लोगों ने मिलकर अधिकारियों के पास से कैमरे की रील गायब कर दी। मामले में डिस्कॉम अधिकारियों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।

जेईएन अमरचंद यादव ने बताया कि मंगलवार को नाथा की नांगल की ढाणी डूंगरवास में बिजली चोरी की जानकारी मिली। एईएन लल्लूराम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। ढाणी में किशोरीलाल सैनी के मकान पर पोल से सीधे दूसरी केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने मौके पर फोटो लेकर कार्रवाई पूरी की। वहां से लौटते वक्त बालाजी नगर रेलवे फाटक के पास एक युवक ने जीप के आगे बाइक लगाकर गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान कुछ लोग जमा हो गए। मौका मिलने पर इन लोगों ने टीम के फोटोग्राफी कैमरे से रील गायब कर दी। पुलिस जांच कर रही है।