वॉलीबॉल का फाइनल हरियाणा ने जीता
पलसाना. ग्रामनांगल के रामावि में चल रही शहीद आजम भगत सिंह स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। सचिव एड. हंसराज मावलिया ने बताया की समापन समारोह की अध्यक्षता भवानी निकेतन जयपुर के पूर्व अध्यक्ष महाबीर सिंह बारवा ने की वहीं मुख्य अतिथि समाजसेवी हिम्मत सिंह शेखावत एवं दांतारामगढ़ के पूर्व विधायक कॉमरेड अमराराम थे प्रतियोगिता का फाइनल मैच सीकर कारोली हरियाणा के बीच हुआ इसमें 5-15 के अंतराल से फाइनल मैच कारोली हरियाणा ने जीता। इसके पहले नसीराबाद एवं कारोली के बीच हुए मैच में 17-25 के अंतर पर कारोली जीता, फाइव जाट रेजीडेंट को गणेश क्लब सीकर ने 22-25 के अंतर से हराया। विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी,नकद उपहार प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संयोजक राजेन्द्र फौजी,झाबरमल मावलिया, एड.हंसराज मावलिया मौजूद थे।
एथलेटिक्सप्रतियोगिता में हुए रोचक मुकाबले
श्रीमाधोपुर.ग्रामपटवारीकाबास के आदर्श रामावि में चल रही जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद (17/19 आयु वर्ग) प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य अर्जुन रूण्डला के अनुसार 17 वर्ष 5 कि.मी. वाक में मनेष कुमार दरीबा तथा 19 वर्ष में भवानीसिंह उमावि तारपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 17 वर्ष भाला फैंक में प्रमोद कुमार राउमावि पाटन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष लंबीकूद में उमावि तारपुरा के छात्र खिलाड़ी श्यामलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उमावि तारपुरा के छात्र ने त्रिकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भवानी निकेतन सीकर के छात्र पवन कुमार बाजिया ने 19 वर्ष हैमर थ्रो में बाजी मारी। 17 आयु वर्ग में लंबी कूद में मेजबान रामावि पटवारीकाबास के छात्र अजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रीतमपुरी.पंचायतसमिति नीमकाथाना की प्राथमिक स्तरीय खेल प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हुई। इसका उद्घाटन प्रधान चन्दादेवी ने किया मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहर सिंह यादव थे।विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य गुलझारी लाल गुर्जर पूर्व सरपंच भोला राम लांबा थे।पहले दिन ढाणी लाम्वान एवं भूदोली के बीच कबड्डी मैच में ढाणी लाम्वान विजयी रही।