पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से सीकर में दो चूरू में एक की मौत

स्वाइन फ्लू से सीकर में दो चूरू में एक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. जिलेमें सोमवार को स्वाइन फ्लू से दो की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुरुष एक महिला है। खंडेला क्षेत्र के बरसिंहपुरा निवासी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव रामगोपाल सोनी की मौत हो गई। 40 वर्षीय सोनी को सप्ताहभर पहले जयपुर के अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जबकि नीमकाथाना की चीपलाटा की ढाणी डूंगर वाली की गर्भवती महिला माली देवी प|ी लीलाराम को संदिग्ध मानते हुए कपिल अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया था। जिसकी रास्ते में मौत हो गई।

इधर चूरू के पारेवड़ा की महिला ने जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव होने पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां रविवार शाम उसकी मौत हो गई। (शेखावाटीभास्कर भी पढ़ें)