पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना नंबर जीप आरोपियों की शिनाख्त हुई

बिना नंबर जीप आरोपियों की शिनाख्त हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस| चलतीजीप में महिला के साथ ज्यादती हुई ज्यादती प्रकरण में पुलिस ने सोमवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य में मेडिकल बोर्ड से पीड़िता का मेडिकल करवाया तथा बिना नंबर जीप आरोपियों की शिनाख्त की गई। पुलिस उपअधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता का बोर्ड से मेडिकल करवाया गया है, साथ ही जीप आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। जल्द ही प्रकरण की जांच कार्रवाई आगे बढ़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि रामपुरा डाबड़ी पुलिस थाना चौमू जिला जयपुर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 6 फरवरी को मैं नीमकाथाना जाने के लिए चौमू स्टैंड पर खड़ी थी और बिना नंबर थार जीप चालक एक अन्य व्यक्ति ने नीमकाथाना जाने की बात पर जीप में बैठा लिया और शीतल पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ ज्यादती की।