पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ट्रॉली में आग, हादसा टला

ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग, हादसा टला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना| हरियाणासे खाटूश्यामजी गोशाला के लिए जा रहे चारे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिजली के तारों की स्पार्किग से आग लग गई, कुछ देर में आग तेजी से बढ़ी तो ड्राइवर ने ट्रैक्टर को तेजी से चलाकर खाली खेत में उतार दिया। ड्राइवर की सर्तकता भूदोली रोड पर आबादी क्षेत्र में एक बड़ी घटना को टाल दिया। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भूदोली रोड पर ट्रैक्टर- ट्रॉली में बिजली के तारों के स्पार्किंग से आग लग गई। देखते ही देखते ट्रॉली के पूरे चारे में आग की लपटें उठने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जूट गई। सूचना पर पुलिस दमकल के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब आधें घंटे की मशक्कत के बाद दमकल के कार्मिकों ने आग पर काबू पाया। गनिमत रही की आग से बड़ा नुकसान नही हुआ। इधर आग पर काबू पाने के बाद दूसरे ट्रैक्टर की मदद से आग लगी ट्राॅली को दूर किया गया।