- Hindi News
- नगर पालिका बोर्ड बैठक में कल होगी बॉयलाज बजट पर चर्चा
नगर पालिका बोर्ड बैठक में कल होगी बॉयलाज बजट पर चर्चा
नीमकाथाना| नगरपालिका बोर्ड की बुधवार सुबह 10.30 बजे होने वाली बैठक में उपविधियों, अवैध निर्माण रोशनी जैसे मुद्दों पर जोरदार हंगामा हो सकता है।
बैठक में बजट प्रस्ताव 2015-16 पर भी बहस होगी। नीमकाथाना नगर पालिका का बजट इस बार भी आंकडों का खेल साबित हो रहा है। बजट में आमदनी खर्चों का हवाई अनुमान लगाया गया है। शहरी विकास को लेकर सिवरेज, ड्रेनेज सौंदर्यकरण पर डीपीआर तैयार कराने का प्रस्ताव रखा गया है। भाजपा पार्षद इन मुद्दों पर पालिकाध्यक्ष को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। बैठक में भवन निर्माण विनियम, भूमि एवं भवन अंतरण, मॉडल नगरीय क्षेत्र में अतिरिक्त छूट देने का प्रावधान है का मुद्दा छाया रहेगा। बॉयलाज में पालिका हैवी शुल्क लेकर ऐसे निर्माण को रेगुलराइज करेगी। सेटबैक पेनल्टी के नाम पर नियमन का विपक्ष के पार्षद विरोध कर रहे हैं। बैठक में रोशनी, सफाई जैसे मामलों पर भी बहस होगी। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष भजपाा महेंद्र गोयल का कहना है कि बॉयलाज में नियमों को तोड़ा गया है, मनमर्जी से बड़े बदलाव कर अवैध निर्माणों को सेटबैक पैनल्टी के नाम पर रेगुलराइज कराने का प्रयास है। विपक्ष में होने के नाते गलत कार्यों का विरोध करेंगे। बजट विकाय कार्यों पर खर्च पर जोर देने की मांग रखेंगे।
दूसरी ओर पालिकाध्यक्ष ित्रलोक दीवान का कहना है कि बॉयलाज में लोगों को नियमों में 20 से 40 प्रतिशत की छूट देकर हैवी शुल्क वसूलकर निर्माण को रेगुलराइल कराने का प्रस्ताव रखा गया है। कमेटियों में पास होने के बाद ही बॉयलाज को बोर्ड बैठक में रखा जा रहा है। लोगों से सुझाव आपत्तियां मांगी गई थी।
पालिका को निर्धारित समय तक कोई आपत्ति सुझाव नहीं मिले। अब बोर्ड में इन प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बजट में िवकास प्रस्तावों को शामिल किया बॉयलाज बनाना शहरी सरकार के अधिकार क्षेत्र का मामला है।