कई रूट पर बंद हो सकती हैं रोडवेज बसें
घाटेमें जूझ रहे राजस्थान रोडवेज की आय नहीं बढ़ी तो कई मार्गों पर बस बंद करनी पड़ सकती हैं। ग्रामीण मार्गों पर प्रदेशभर में रोडवेज की कई बसों की आय कम रही है। निगम ने ऐसे रूट की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार निजी बसों के कारण ग्रामीण मार्गों पर हमारी कमाई 15 रुपए प्रति किमी से कम हो गई है। इससे हमें नुकसान उठाना पड़ता है।
यातायात प्रबंधक छगन बेनीवाल के अनुसार सीकर आगार की ओर से संचालित आधा दर्जन से ज्यादा बसों की आय तय मापदंडों के अनुसार नहीं रही है।
प्रतिकिमी 32.38 रुपए आया खर्च : रोडवेजके अधिकारियों ने भास्कर को बताया कि दिसंबर के महीने में सीकर आगार की बसों के संचालन पर प्रति किमी 32.38 रुपए खर्चा आया। ऐसे में गाड़ी संचालन किए जाने पर 50 फीसदी राजस्व घाटा हो रहा है।
इन मार्गाें पर बंद हो सकती हैं बसें | बीदासर-साफरा,लाडनूं-साफरा, लोसल-नोखा, नावां-पचार, सीकर- नागवा, कोलिड़ा-नीमकाथाना तथा रामगढ़-नागवा मार्गों पर रोडवेज को कम आय हो रही है। यहां बसों का संचालन बंद किया जा सकता है।