गाय आधारित खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा : प्रवीण तोगड़िया
खंडेलाकी ग्राम पंचायत भोजपुर में श्रीकृष्ण वृंदावन गोशाला का उद्घाटन शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के मुख्य आतिथ्य एवं संतों के सानिध्य में किया गया। तोगड़िया ने कहा कि सभी तीर्थों की यात्रा का पुण्य एकमात्र गाय की सेवा करने से प्राप्त हो जाता है।
किसानों को जैविक पद्धति से कृषि करनी चाहिए, ताकि रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को रोका जा सके। उन्होंने कृषि गोआधारित खेती के लिए कृषि वैज्ञानिक की तरह कम लागत में अधिक उपज के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि देशभर में समृद्ध किसान बनाने के लिए विहिप भारतीय पारंपरिक खेती को फिर से प्रचलित करेगा। उन्होंने कहा कि देशी गाय की नस्ल सुधारने के लिए देश के हर गांव और हर प्रांत में केंद्र खोले जाएंगे। गाय के संवर्धन और नस्ल सुधारने के उपाय बताते हुए कहा कि गाय को केंद्र में रखकर किसानों का जीवन मजबूत बनाएं, ऐसी गतिविधियां भोजपुर की इस गोशाला में शुरू की जाएगी। केंद्र में गोमूत्र गोबर से धूप, फिनाइल, शेंपो सहित अनेक उत्पादन किए जाएंगे, ताकि गोशाला के साथ गांवों के किसान भी स्वावलंबी बन सकें। वहीं किसानों को यूरिया और कीटनाशक नहीं खरीदना पड़े, इसके लिए केंद्र में ऐसा उत्पादन सिखाया जाएगा। शीघ्र ही जिले के दो सौ गांवों के दो-दो किसानों को बुलाकर इसके लिए प्रशिक्षण वे खुद देंगे। उन्होंने कहा कि समृद्ध गाय प्रोजेक्ट विहिप के मार्गदर्शन में होगा तथा समस्त गतिविधियां खड़ी करेंगे, ताकि किसानों का ऑर्गेनिक अन्न शहरों में डेढ़ गुना कीमत में बिक सके। तोगड़िया ने गोशाला निर्माण कराने वाले भोजपुर के अग्रवाल परिवार को साधुवाद दिया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री महादेव सिंह खंडेला ने तोगड़िया से जिले में 26 महीने से बंद गोशालाओं को मिलने वाले अनुदान को शुरू कराने के लिए केंद्र सरकार के सामने मांग रखने की बात कही।
समारोह को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुभाष महरिया, दौलतराम गोयल नीमकाथाना, विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष नरपतसिंह शेखावत, गोरक्षा विभाग के अध्यक्ष चंद्रसिंह, गोशाला निर्माण भामाशाह कमलेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, हिंदू हेल्पलाइन के संरक्षक दिनेश अग्रवाल, अक्षरधाम मंदिर संत अक्षरप्रेमदास महाराज, साहित्य दर्शनाचार्य महाराज ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन सरोज लोयल ने किया। इस दौरान नांगल कलां मठ के संत शिवानंदपुरी मद्रासी बाबा, दिनेशदास महाराज, बावड़ी आश्रम के संत औंकारदास, ध्रुवदास महाराज, पूर्व प्रधान हनुमानसिंह आर्य, श्रीमाधोपुर अग्रवाल समाज अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, श्रीमाधोपुर कृष्ण गोशाला अध्यक्ष परमानंद सोनी, एडवोकेट बाबूलाल शर्मा, विष्णु चेतानी, शंकर गोकुलका, वर्ग व्यापार संघ अध्यक्ष पवन चौधरी, विकास चौधरी, शंकर गोकुलका, कृष्णा गोकुलका सहित अनेक प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।
किसानोंको केंचुआ बैग वितरित : कार्यक्रमके दौरान तोगड़िया ने भोजपुर के 10 किसानों को निशुल्क केंचुआ बैग वितरित किए। उन्होंने कहा कि गोशाला में केंचुआ खाद केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस दौरान किसानों को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से गांव के एक गरीब किसान को पांच किलो दूध देने वाली गाय का गोदान गोशाला निर्माण करने वाले भामाशाहों की ओर से किया गया। पहली बछड़ी को गोशाला में गाय बनाकर उसे अन्य गरीब किसान को दिया जाएगा तथा यह क्रम जारी रहेगा।
सीकर | विहिपके अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन भाई तोगडिय़ा ने शुक्रवार को संघ कार्यालय सीकर में इंडिया हेल्प लाइन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की। तोगडिय़ा ने कहा देशभर में इलाज खून के अभाव में मरने वाले लोगों को बचाने में चिकित्सकों का छोटा सा योगदान बड़ा साबित हो सकता है। कार्यक्रम में विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तोगडिय़ा प्रांत अध्यक्ष नरपत सिंह का साफा पहनाकर स्वागत किया। डाॅ. वीके जैन ने लगातार बढ़ रही ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के उपचार की जानकारी दी। सर्जन डाॅ. पीसी गर्ग ने मोटापा, डाॅ. एनएम गोयल ने डायबिटीज, पैथॉलोजिस्ट डाॅ. प्रदीप शर्मा ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। संयोजक अशोक रायजादा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। विहिप जिलाध्यक्ष शंकर भारती ने धन्यवाद दिया।
जैनबने आॅल इंडिया हेल्प लाइन के जिलाध्यक्ष : आॅलइंडिया हेल्प लाइन सीकर जिला कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें डाॅ. वीके जैन को जिलाध्यक्ष, पीसी गर्ग को उपाध्यक्ष, सांवर मल सैनी को जिला मंत्री, त्रिलोक खंडेलवाल को जिला सहमंत्री राजू यादव को वर्ल्ड फोर इंडिया संयोजक बनाया गया। कार्यक्रम में विहिप के जिला मंत्री नरेंद्र चोटिया, विभाग मंत्री ओमप्रकाश मील, जिला संयोजक महेंद्र रामसेवजीका, सह संयोजक अरुण पारीक, रामेश्वर पारीक, हनुमान दीक्षित, प्रदीप पारीक, रामानंद पाठक, रतन सिंह बगड़ी, सूर्य प्रकाश, स्वदेश शर्मा, विजय भार्गव, रोहित भारती, सुमित जोशी आदि शामिल हुए।
श्रीमाधोपुर. भोजपुर में गोशाला लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ करते तोगडियां।