नीमकाथाना | शहरके पथवारी मोहल्ले में शुक्रवार को शराबी युवक
नीमकाथाना | शहरके पथवारी मोहल्ले में शुक्रवार को शराबी युवक ने अपनी मां को पीट दिया। इसमें महिला का सिर फूट गया। परिजन उसे कपिल अस्पताल लेकर आए। घायल महिला सुमित्रा है। उसके सिर में तीन टांके आए हैं। जानकारी के मुताबिक पथवारी मोहल्ले का रामावतार शराब के नशे में परिवार के लोगों से झगड़ रहा था। उसकी मां सुमित्रा समझाइश के लिए पहुंची। इस पर गुस्साए बेटे ने फावड़े से मां पर हमला कर दिया। हालांकि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है कि युवक अमूमन शराब के नशे में परिवार के लोगों के साथ झगड़ता रहता है। ऐसे में परिवार के लोग भी उससे परेशान हैं।
आपसी झगड़े में बेटे ने मां का सिर फोड़ा