पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोडा एटीएम लूट मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ

टोडा एटीएम लूट मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना | टोडामें पीएनबी के एटीएम लूट मामले में घटना के दूसरे दिन भी पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

शुक्रवार को दिनभर सदर, कोतवाली, थोई पाटन थानाधिकारी आरोपियों को तलाशने में लगे रहे। मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है। टोडा क्षेत्र में चल रहे खनन कार्यों में बड़ी संख्या में बाहरी लोग मजदूरी करते हैं। पुलिस इन लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। उल्लेखनीय है कि टोडा में बुधवार देर रात को बैंक के बरामदे में अलमारी की तरह रखा पीएनबी का एटीएम चोर उठा ले गए थे।

टोडा में चोरी हुए एटीएम में छह लाख 68,300 रुपए थे। इसकी जानकारी अनुबंधित कंपनी के अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन पुलिस को दी है। गुरुवार को पुलिस को दी गई रिपोर्ट में एटीएम की राशि नहीं लिखी गई थी। बैंक ने करीब छह लाख रुपए चोरी होना बताया था। बैंक मैनेजर केके किराड़िया के मुताबिक शुक्रवार को बैंक कार्य किया गया। एटीएम चोरी के बाद सर्वर की खराबी के चलते गुरुवार को बैंक कार्य प्रभावित रहा था।

खबरें और भी हैं...