पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का मामला

छह वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन

अजीतगढ़. गढ़टकनेतनिवासी एक जने ने गुरुवार रात गांव के ही एक युवक पर उसकी छह वर्षीय भतीजी के साथ छ़ेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह देगड़ा ने बताया कि गढ़टकनेत निवासी एक व्यक्ति ने गांव के पिंटू उर्फ प्रमोद भार्गव के खिलाफ रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि उसकी छह वर्षीय भतीजी सात सितंबर को घर के बाहर खेल रही थी। उसे पिंटू उर्फ प्रमोद भार्गव ने टॉफी का बहाना देकर घर बुलाकर छेड़छाड़ की। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया तथा धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद बच्ची ने 16 सितंबर को परिजनों को बताया। जांच नीमकाथाना पुलिस उपाधीक्षक को सौंप दी है।

छात्रा से ज्यादती के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए।