रेलवे कर्मचारी मनाएंगे मांग दिवस
सीकर. आॅलइंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को रेलकर्मी मांग दिवस मनाएंगे। जयपुर मंडल के चेयरमैन आरके सिंह के अनुसार कर्मचारी हर रेलवे स्टेशन, कारखानों और यूनिट पर मांग दिवस के तहत मीटिंग कर प्रदर्शन करेंगे। सीकर शाखा से करीब डेढ़ सौ कर्मचारी जयपुर में मांग दिवस में भाग लेंगे। कर्मचारी रेलवे में एफडीआई के विरोध, बोनस प्रक्रिया में बदलाव नहीं करने, सिलिंग लिमिट हटाने, 7वें वेतन आयोग में देरी पर अंतरिम राहत की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
एक्यूप्रेशरशिविर
सीकर.एक्यूप्रेशररिसर्च एवं ट्रेनिंग सेंटर सीकर के चिकित्सक सहयोग से एडवोकेट बाबूलाल गुप्ता द्वारा शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ रेलवे स्टेशन के पास नीमकाथाना में निशुल्क एक्यूप्रेशर प्राकृतिक चिकित्सा लगाया जाएगा। डॉक्टर आरएन वर्मा ने बताया कि चिकित्सा योग शिविर में कमर दर्द, घुटना, माइग्रेन लकवा का उपचार किया जाएगा।