पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड से जांच नहीं कराने पर ईओ को नोटिस

कलेक्टर के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड से जांच नहीं कराने पर ईओ को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. कलेक्टरके निर्देश के बाद भी मेडिकल बोर्ड से जांच नहीं कराने पर नगर पालिका के ईओ रविंद्रसिंह को कार्यालय उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग जयपुर ने नोटिस जारी किया गया है।

ईओ के मेडिकल अवकाश पर जाने के मामले में कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने मेडिकल बोर्ड गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए थे। आरोप पत्र में बताया गया कि ईओ ने 10 सितंबर को अस्वस्थ होने पर एसडीएम को एक सप्ताह का मेडिकल अवकाश भेजा था। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने ईओ के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया था। इसकी सूचना ईओ को पत्र के जरिए भेजी गई। नगर पालिका कार्यालय में ईओ नहीं मिले आवास पर भी ताला मिला, मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। एसडीएम ने ईओ को 10 सितंबर को हुई वार्ता में मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन ईओ ने स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया। एसडीएम ने फोन पर 13 सितंबर को फिर ईओ को मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी तो स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया भामाशाह शिविरों में उपस्थित हुए।