पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नो पार्किंग का चेतावनी बोर्ड लगा कर प्रशासन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा

नो पार्किंग का चेतावनी बोर्ड लगा कर प्रशासन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणोंकी बार-बार शिकायत के बाद कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ग्राम पंचायत ने बस स्टैंड पर दीवारों पर नो पार्किंग के पोस्टर नीमकाथाना रोड पर एक जगह नो पार्किग का चेतावनी बोर्ड लगा कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली।

चेतावनी बोर्ड के पास सड़क मार्ग के दोनों ओर निजी वाहनों की कतार लगी रहते है इससे यातायात बाधित होकर मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती हैं। जिससे रोजाना जाम लग जाता है। घंटाघर के चारों ओर दिन प्रतिदिन अस्थाई अतिक्रमण बढ़ता जा रहा हैं। दूसरी ओर वाहन खड़ा होने के बाद मार्ग सिकुड़ जाता हैं। लोगों को आने जाने मे भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन इन के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा, जबकि चेतावनी बोर्ड पर ग्राम पंचायत ने लिख रखा है। यहां वाहन खड़ा करना सख्त मना है, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। फिर भी ग्राम पंचायत इन वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। लोगों को रोज दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...