भगवान जगन्नाथ की पालकी यात्रा निकाली
कस्बे में शनिवार को कलश यात्रा के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र सुभद्रा की पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय चतु:संप्रदाय के अध्यक्ष दिनेशदास महाराज चारोड़ाधाम के आश्रम से हुआ।
यात्रा में जयपुर, चौमूं, गोविंदगढ़, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना के इस्काॅन भक्त, 251 महिलाएं कलश धारण किए हुए हरे कृष्ण हरे राम की संगीतमय धुन से भगवान का संकीर्तन करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल मोहन मैरिज गार्डन पहुंचे। यात्रा में संकीर्तन मंडलियां आकर्षण का केंद्र रही। कथा का वाचन इस्काॅन मंदिर भावनगर के कुंडल कृष्णदास करेंगे। आयोजक नारायण प्रसाद चेजारा ने बताया कि कथा का समापन 20 फरवरी को होगा।
रामकथामें प्रवचन हुए : रैवासा| सांगरवामें चल रही नौ दिवसीय राम कथा में शनिवार को कथावाचक मुरलीधर महाराज ने भगवान के कई रूपों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जहां कथा होती है, वहां भगवान स्वयं विराजमान होते हैं। कथा सुनने से ईश्वर की प्राप्ति होती है। सांवरमल स्वामी एवं रामावतार स्वामी ने बताया कि कथा में संगीतमय प्रस्तुतियां भी अलग-अलग धुनों पर प्रस्तुत की जा रही हैं। कथा का समापन 19 को होगा।
कलशयात्रा से शुरू हुई नानीबाई को मायरो कथा : खाचरियावास | बाबारामदेव मंदिर उमाड़ा में बाबा रामदेव की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में नानी बाई को मायरो कथा शुरू होने पर कलशयात्रा निकाली गई। दोपहर 12.15 बजे यज्ञाचार्य पं. चंद्रप्रकाश शास्त्री के सानिध्य में गाजे-बाजे से हाथी, घोड़े ऊंटों के लवाजमे के बीच 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
इस अवसर पर सर्वेश्वर महाराज, खड़ेश्वर महाराज, बंशीदास महाराज, समिति अध्यक्ष पूर्व सरपंच रामसिंह शेखावत, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुभाष महरिया, जिला परिषद सदस्य सुरेश शर्मा, बार एसोसिएशन दांतारामगढ़ के राजेश चेजारा, सरपंच सुमन जाखड़, उपसरपंच अनिल शर्मा, घाटवा सरपंच दातारसिंह, मोतीलाल स्वामी, कुली सरपंच दिग्विजयसिंह शेखावत, पूर्व सरपंच नरेंद्रसिंह शेखावत, सत्यप्रकाश शर्मा सहित अनेक लो उपस्थित रहे। शाम को नानी बाई काे मायरो कथावाचक रामस्नेही महाराज का स्वागत किया गया। महाराज ने नरसीजी की कृष्ण भक्ति के चरित्र चित्रण से कथा का आगाज किया।
भंडारेमेले का आयोजन :
मूंडरू | शनिवारको नांगल गांव में स्थित लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के वार्षिक भंडारे मेले का आयोजन किया गया।
तेजाजी के गोठिये नानूलाल स्वामी ने बताया कि हर वर्ष बसंत पंचमी के दूसरे दिन वार्षिक मेले भंडारे का आयोजन किया जाता है। तेजाजी के गोठियों ने रात्रि में जागरण किया तथा शनिवार दोपहर सवा 12 बजे महाआरती करने के बाद खीर-मालपुवे का भोग लगाया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। बच्चों महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की
श्रीमाधोपुर | ढाबावालीगांव के लूलाणी जोहड़ा में स्थित भगवती मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप की जीवंत झांकी सजाई गई। इस दौरान कथावाचक शिवम कृष्णदास ने कृष्ण महिमा का वर्णन किया। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति दी गई। कथा के दौरान चौमूं विधायक रामलाल शर्मा, विराट नगर विधायक फूलचंद भिंडा, आयोजक ऋषिदास महाराज, गोकुलचंद शर्मा, बाबूलाल शर्मा, रामेश्वर लाल मीणा, सुनील शर्मा नागरमल आदि मौजूद थे।
खाचरियावास. उमाड़ामें बाबा रामदेव की मूर्ति स्थापना को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।
खंडेला. चारोड़ाधाम आश्रम से कलश यात्रा के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र की पालकी यात्रा में शामिल लोग।