मीना-मीणा विवाद पर बैठक आज
नीमकाथाना | आदिवासीमीना समाज द्वारा मीणा-मीना विवाद को लेकर 14 फरवरी को सुबह 11 बजे खेतड़ी मोड़ स्थित मीना धर्मशाला में बैठक होगी। शेरसिंह मीना ने बताया कि मीना-मीणा विवाद, जाति प्रमाण पत्र बनाने में रही परेशानियों, राजस्व रिकाॅर्ड में सरकार द्वारा परिवर्तन, जमाबंदी निकलवाने में रही परेशानियों पर बैठक में चर्चा होगी। एसटी मीना जाति का प्रमाण पत्र बनाने के लिए मांगी जा रही जमाबंदी पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।