सीकर। ग्राम बोपिया में विवादित वन भूमि में लगे क्रेशरों में एक सीज किए गए क्रेशर को क्रेशर मालिक द्वारा रात में चलाकर रोड़ी बेचे जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस और वन विभाग के संयुक्त दल ने गुरुवार तड़के एक ट्रक को जब्त किया है।
रेंजर इकबाल खां ने बताया कि बुधवार रात थानाधिकारी विक्रम सिंह को सूचना मिली कि बोपिया में वन विभाग द्वारा सीज किए गए क्रेशरों को क्रेशर मालिकों द्वारा रात में चोरी छुपे चलाया जा रहा है। सूचना पर नीमकाथाना एसीएफ गुलझारी लाल जाट वन विभाग के जाब्ते के साथ पाटन पहुंचे,बालाजी स्टोन क्रेशर पर छापा मारा तो वहां एक ट्रक रोड़ी भरकर ले जाता मिला। इस पर टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया।