- Hindi News
- तंवर को अध्यक्ष धींवा को बनाया जिलामंत्री
तंवर को अध्यक्ष धींवा को बनाया जिलामंत्री
सीकर. अखिलराजस्थान प्रबोधक शिक्षक संघ जिला कमेटी की बैठक रविवार को डाक बंगले में हुई। जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश कुमार शर्मा की मौजूदगी में कार्यकारिणी के चुनाव हुए। विजयसिंह तंवर को कार्यकारिणी का अध्यक्ष सांवरमल धींवा को जिलामंत्री बनाया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि संघ का शैक्षिक सम्मेलन 26 27 सितंबर को नीमकाथाना में होगा। जिसकी अध्यक्षता रघुवीर सिंह भूदोली करेंगे। सांसद सुमेधानंद सरस्वती बतौर मुख्य अतिथि होंगे। डाक बंगले में बैठक के दौरान संघ के प्रदेश सदस्य शिवपाल सिंह मूंड, बनवारीलाल धींवा, संघ संरक्षक राजकुमार सिंह, अशोक बड़सरा, रामस्वरूप यादव आदि मौजूद थे।
शैक्षिकसम्मेलन 26 से : राजस्थानशिक्षा सेवा परिषद रेसा का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 26 27 सितंबर को राजकीय मारू स्कूल में होगा। रेसा के जिलाध्यक्ष बनवारीलाल धायल ने बताया कि सम्मेलन में शैक्षिक नवाचारों संस्था प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
फर्जीटीसी से नौकरी लगने का मामला दर्ज
सीकर.फर्जीटीसी देकर नौकरी लगने का मामला सदर थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक कंवरपुरा निवासी बजरंग सिंह पुत्र मानसिंह राजपूत ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके गांव का अमर सिंह पत्र गोपाल सिंह राजपूत फर्जी टीसी पेश कर सरकारी ड्राइवर की नौकरी लग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।