पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के लिए परिवार के सदस्यों को शामिल किया था गिरोह में

चोरी के लिए परिवार के सदस्यों को शामिल किया था गिरोह में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। हीरा नगर कॉलोनी में शिक्षक दंपती के घर चोरी की वारदात करते हुए पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। आराेपी भिवानी निवासी रविन्द्र उर्फ कांगडा ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी की वारदात के लिए अपने परिवार के सदस्यों को शमिल कर गैंग बनाई।
गैंग में रविन्द्र उर्फ कांगड़ा ने अपने मामा के लड़के अनूप चाचा के लड़के जोगेन्द्र को शामिल किया। जोगेन्द्र ने चूरू के रहने वाले बालूराम नायक को अपना साथी बना लिया। हीरानगर कॉलोनी से चोरी का सामान लेकर फरार हुए उनके दो साथी चोरी की वारदातों में मुख्य सरगना थे। सादुल शहर राजगढ़ चूरू निवासी जोगेन्द्र पुत्र अजमेर वाल्मीकि गिरोह का सरगना है। उसके विरुद्ध आधा दर्जन चोरी की वारदातों के मामले सामने आए हैं।

पुलिस ने रविवार को मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया। कोर्ट ने आरोपी राजगढ़ चूरू निवासी बालूराम पुत्र फूलाराम नायक हरियाणा भिवानी के पुर निवासी रविन्द्र उर्फ कांगणा पुत्र गुलाबसिंह वाल्मीकि को दो दिन के लिए पुलिस पूछताछ पर भेजा है। मौके से फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।