- Hindi News
- निरीक्षण में बिना यूनिफाॅर्म मिला नर्सिंग स्टाफ, स्पष्टीकरण मांगा
निरीक्षण में बिना यूनिफाॅर्म मिला नर्सिंग स्टाफ, स्पष्टीकरण मांगा
नीमकाथाना ब्लॉक सीएमएचओ ने किया टोडा, गणेश्वर दीपावास स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
दवा स्टॉक ठीक करने सफाई में सुधार के निर्देश
ब्लॉकसीएमएचओ डॉ. मुकेश कुमार ने शुक्रवार को टोडा, दीपावास गणेश्वर के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर प्रभारियों को सुधार के निर्देश दिए।
इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं के स्टॉक को ठीक करने सफाई में सुधार के लिए कहा गया। तीनों स्वास्थ्य केंद्रों में मिली अनियमितताओंपर पीएचसी प्रभारियों को सात दिन में सुधार कराने को कहा गया। डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि टोडा में स्वास्थ्य केंद्र के बाहर गाड़ियों की पार्किंग से मरीजों को आने जाने में परेशानी आती है। अस्पताल के दरवाजे के सामने भी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। अवैध पार्किंग के मामले में ग्रामीणों को समझाने पंचायत को कार्रवाई के लिए लिखे जाने के निर्देश दिए गए। केंद्र पर सफाई ठेका देने में मापदंडों को नहीं अपनाया गया।
प्रभारी को सात दिन में ठेकेदार को नोटिस जारी कर सुधार कराने प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए कहा गया है। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान मिली कुछ कमियों को पूरा कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को कार्रवाई करने को कहा गया। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि वे नौ से 15 तारीख तक इलाके में निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर ठीक होने वाली व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार कराया जा रहा है। इसके लिए एमआरएस से भी सहयोग लिया जा रहा है।